Tuesday, October 20th, 2026

अब एक क्लिक में मिलेगी कच्छ गुर्जर समाज की सारी जानकारी, बन रहा मोबाइल एप

रायपुर
कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज में कितने सदस्य हैं, वे कहां रहते हैं, कौन किस पेशे में हैं, विवाह योग्य युवक - युवती कितने हैं, समाज के प्रमुख तीज, त्योहार समेत अन्य जानकारी देशभर के लोगों को देने के लिए शीघ्र ही  कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज एक मोबाइल एप तैयार करने जा रहा है जहां पर एक क्लिक करते ही सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी समाज के महासभा प्रमुख योगेश भाई चावड़ा ने समाज के लोगों को दी।

इससे पहले समाज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए चावड़ा ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर संभव सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। समाज के विकास के लिए हर सदस्य को सहयोग देना होगा। समाज की हर गतिविधि की जानकारी मोबाइल एप में उपलब्ध करवाई जाएगी। देश के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति एक क्लिक में जानकारी हासिल कर सकेगा। सामाजिक सदस्यों के संपूर्ण परिवार का इतिहास, समाज से जुड़ी हर जानकारी अपडेट की जाती रहेगी।

चावड़ा ने कहा कि समाज के उन लोगों के लिए उन्हें काम करना है, जिन तक समाज पिछले करीब 50 वर्षों में नहीं पहुंचा हैं। समाज के दिव्यांग, विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा समेत अन्य लोगों के लिए आॅनलाइन मीटिंग होगी। इसमें काउंसलर की मदद से एक-दूसरे का परिचय कराया जाएगा ताकि उन्हें अपना जीवन साथी चुनने में मदद मिले।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज के उन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी, जो पिछले दिनों कोरोना महामारी के चलते काल कवलित हो गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश भी चावड़ा, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल भाई परमार, रसिक भाई परमार, विमल भाई चावड़ा, हेमंत भाई चौहान, वेलूबेन चावड़ा, निशा बेन चावड़ा, हेमंत भाई गोहिल, मणीलाल भाई चावड़ा, हंसराज भाई राठोड़, हितेश भाई वरू, तुषार भाई चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

#मोबाइल एप

Source : Agency

पाठको की राय